फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समैन में बंद घर से सोने-चांदी के गहने व 51 हजार रुपये चोरी

Sun, 01 Nov 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
समैन। गांव समैन में एक घर से सोने-चांदी के जेवर और 51 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार को करवा चौथ के दिन अलमारी में रखे गहने गायब मिले। पीड़ित ने सदर थाना टोहाना में शिकायत देकर सामान बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव समैन निवासी संजीव ने बताया कि वह 19 अक्तूबर को बच्चों के साथ अपने ससुराल गांव लोहाखेड़ा गया था। 23 अक्तूबर को वहां से लौटा। 29 अक्तूबर को करवा चौथ पर उसकी पत्नी सर्वजीत कौर ने जब अलमारी खोली तो सोने-चांदी के गहने और 51 हजार रुपये गायब मिले।
इसके बाद दंपती ने घर में सामान की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। संजीव के अनुसार अलमारी में डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, टीका, दो अंगूठियां, सोने की बालियों की एक जोड़ी, 16 तोले की चांदी की पाजेब, छह तोले के चांदी के कड़े और 51 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन

संजीव के अनुसार घर की चाबियां वह अपने साथ ले गया था लेकिन गलती से चाबियों का एक गुच्छा घर के अंदर ही रह गया था। परिवार को आशंका है कि किसी जान-पहचान के व्यक्ति ने इसी का उपयोग कर घर खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना टोहाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि परिवार के सदस्यों को दो दिन का समय दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें