फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी मांगने के बहाने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की तबीजी छीनी

Tue, 22 Sep 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव किरढ़ान में मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने पानी मांगने के बहाने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की तबीजी छीनकर भाग गए। वारदात के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों का पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

गांव किरढ़ान निवासी इंद्रो देवी दोपहर के समय अपने घर के सामने किराना की दुकान के पास बैठी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला से पीने के लिए पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी देने के लिए खड़ी होने लगी युवकों ने मौका पाकर गले में पहनी सोने का तबीजी झपट ली और बाइक पर सवार होकर भाग गए।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया, लेकिन वे मौके से निकल गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें