फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ससुराल आए युवक की गाड़ी का पहले शीशा तोड़ा, फिर लगाई आग; सीसीटीवी में वारदात कैद

Fri, 26 Apr 2024 12:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

चिराग ने बताया कि देर रात विक्की नाम का युवक स्कूटी पर आया और उनके घर के बाहर गली खड़ी गाड़ी का चालक साइड का शीशा पत्थर से तोड़ देता है। और फिर गाड़ी पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा देता है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के शिव चौक क्षेत्र में वीरवार देर रात को ससुराल आए युवक की गली में खड़ी गाड़ी को एक युवक ने आग लगा दी। युवक ने पहले पत्थर से शीशा तोड़ा। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है, युवक कैसे वारदात को अंजाम दे रहा है।  पड़ोसी युवक द्वारा समय रहते देख लेने पर आग को बुझा दिया गया। आग लगने से गाड़ी का टायर और अंदर सीटें जल गईं। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। गाड़ी मालिक ने भूना निवासी विक्की नामक युवक पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले के मुताबिक शिव चौक क्षेत्र निवासी चिराग ने बताया कि देर रात विक्की नाम का युवक स्कूटी पर आया और उनके घर के बाहर गली खड़ी गाड़ी का चालक साइड का शीशा पत्थर से तोड़ देता है। और फिर गाड़ी पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा देता है। उन्होंने बताया कि पास में ही रहने वाले युवक ने समय रहते यह सब देखा तो उसने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझा दी, नहीं तो पूरी गाड़ी जल जाती। आरोप है कि विक्की उनसे पुरानी रंजिश रखता है और पहले उसने फोन पर उन्हें धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें