जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बै
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने व सहयोग की अपील करते हुए बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव को लेकर जिला में खुशी का माहौल है। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में अनेक सामाजिक-धार्मिक व स्वयंसेवी संगठन प्रशासन के साथ जुड़ रही है। प्रशासन भी समारोह में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।
एडीसी महाबीर प्रसाद ने कहा कि तीन दिवसीय गीता महोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर से 8 दिसंबर को एमएम कॉलेज में गीता से जुड़ी अनेक प्रकार के संदेशों के साथ-साथ विभिन्न विभागों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा तीन दिवसीय समारोह में अलग-अलग दिन विद्वानों द्वारा गीता विषय पर व्याख्यान दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीनों दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। एडीसी ने सामाजिक-धार्मिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे शोभा यात्रा के दौरान भव्य एवं सुंदर स्वागत द्वार लगाए और यात्रा का जोरदार स्वागत करे।