फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की सजा- छात्राओं को दीदी कहा, उठक-बैठक लगाई

Sun, 31 Aug 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज में बाहर से आए एक छात्र को लड़की से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। कॉलेज के लेक्चरार ने छात्र को छेड़खानी करते हुए देख लिया। इस उन्होंने उसको पकड़ना चाहा तो वह भाग निकला।

युवक को महिला पीसीआर ने पकड़ लिया और उसे कॉलेज कार्यालय में लाया गया, जहां पर छात्र ने लड़की को अपनी दीदी कहकर मुसीबत से जान छुड़ाई। जिसके बाद महिला पुलिस ने भी छात्र को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पीलीमंदोरी का एक छात्र पहले एमएम कॉलेज में पड़ता था।

ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद वह शनिवार को अपनी डीएमसी लेने के लिए कॉलेज आया हुआ था। इसी दौरान उसने कॉलेज में छात्राओं के ऊपर टिप्पणी कर दिए। जिसे पास से गुजर रहे एक लेक्चरार ने सुन लिया और जब उसे पकड़ना चाहा तो वह लेक्चरार को भी अपशब्द कहकर भाग निकला।

लेक्चरार ने छात्र का पीछा किया लेकिन वह छात्र कॉलेज की दीवार से कूद निकला। घटना के तुरंत बाद महिला पीसीआर को भी कॉलेज प्रशासन ने सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिरसा रोड से युवक को पकड़ लिया और उसे कॉलेज में प्रिंसिपल के पास ले आई।
विज्ञापन


जिसके बाद छात्र की कार्यालय के अंदर ही कान पकड़कर उठा -बैठक करवाई गई। छात्र ने कॉलेज प्रिंसिपल से माफी मांगते हुए कॉलेज की लड़कियों को अपनी दीदी कहा। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा पुलिस को किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई। पुलिस ने भी छात्र को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें