टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित नहर से एक युवती का शव मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष नवजोत सिंह व राजेंद्र बल्ली ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। टोहाना शहर थाना प्रभारी, कुलदीप सिंह ने बताया कि शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतका की उम्र करीबन 20 से 22 वर्ष बताई गई है। युवती के हाथ पर आर लिखा हुआ है। साथ में ही हार्ट बीट का टैटू बना हुआ है, युवती ने नीले रंग की जींस डाली हुई थी। संवाद