फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंचायत मंत्री से बोलीं छात्राएं, स्कूल में है कमरों की कमी

विज्ञापन
टोहाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करते पंचायत मंत्री द
विज्ञापन
टोहाना। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली सोमवार को टोहाना शहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर हकीकत जानी। मंत्री के समक्ष छात्राओं ने कमरों की कमी की समस्या रखी। इस पर मंत्री ने शिक्षा विभाग के निदेशक को फोन मिलाया और फंड रिलीज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री बबली ने निदेशक से कहा कि इस स्कूल में 1200 छात्राएं पढ़ती हैं। इनके पास बैठने के लिए पर्याप्त कमरे ही नहीं है। तीन करोड़ 64 लाख रुपये से इसमें 14 कमरे और बनने थे। उसके लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है, लेकिन लंबे समय से पैसा मंजूर नहीं हुआ है। मंत्री ने निर्देश दिए कि इस पैसे को जल्द रिलीज किया जाए। बता दें कि मंत्री देवेंद्र सिंह बबली स्कूल में मेरा टोहाना-मैं भी संवारू प्रतियोगिता का संदेश देने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सभी छात्राओं से इस प्रतियोगिता में टोहाना के विकास के लिए अपने विचार देने का आह्वान किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामरतन व प्रिंसिपल विनोद शर्मा के साथ मंत्री ने मेधावी छात्राओं तमन्ना, निशा, स्नेहा, सुमन, कुसम, अंजली, तनिषा को स्मृति चिह्नन देकर सम्मानित किया।
मैं केवल मंत्री नहीं बेटियों का चाचा भी हूं

इस दौरान मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बेटियों को संदेश दिया कि वे केवल मंत्री ही नहीं हैं, बल्कि बेटियों के चाचा भी हैं। जब बेटियां चाचा कहकर संबोधित करती हैं, तो उन्हें अच्छा भी लगता है। बेटियों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने देंगे। बबली ने छात्राओं से कहा कि अपने गुरुजनों का आदर करें, माता-पिता की बात मानें, मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करें। उन्होंने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी दादी मां घर के साथ-साथ स्कूल में भी उनकी गुरु थीं। दादाजी आजाद हिंद फौज के कैप्टन उमराव सिंह की प्रेरणा से उनमें जहां देशभक्ति का संचार हुआ सामाजिक सेवा करने की उमंग की पैदा हुई।
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं, मंत्री बबली ने किया उनका मार्गदर्शन

स्कूली छात्राओं निशा, रमन, अंजली ने बताया कि उन्हें अच्छा लगा कि यहां पर कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मंच के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया। जब मंत्री ने कहा कि वह उनके चाचा भी हैं, तो उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा है कि वे अपनी हर बात कैबिनेट मंत्री से साझा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें