फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रेमी के घर आकर युवती ने लगाई आग, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव दैयड़ में अपने प्रेमी के घर आकर एक युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। इस घटना में युवती झुलस गई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आग से झुलसी युवती को भट्टू कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवती को अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार दोपहर को गांव दैयड़ में अपने प्रेमी के पास आई थी। युवती अपने प्रेमी के चाचा के घर जाकर अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। आग से झुलसती युवती को देख कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि दैयड़ निवासी युवक के पिता फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में कुछ वर्ष पहले सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। अध्यापक का लड़का व युवती दोनों साथ पढ़ते थे। किसी बात को लेकर गुस्साई युवती ने अपने ऊपर तेल डाल कर आग लगा ली। इस दौरान लड़का अपने घर पर नहीं था। युवक पैथोलॉजिस्ट है जबकि युवती हिसार में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें