फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढाई एकड़ में 35 हजार टन कचरा हुआ जमा, डालने के लिए जगह नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की आबादी 90 हजार से ज्यादा हो चुकी है और करीब 35 हजार प्रॉपर्टी है। वहीं नगर परिषद समस्याओं के समाधान को लेकर अपग्रेड नहीं हुआ है। कचरा संग्रह स्थल पर 35 हजार टन कचरा पड़ा है पर नगर परिषद कचरा डालने के लिए जगह नहीं ढूंढ पाया है। नगर परिषद ने एचएसवीपी से दो एकड़ जगह मांगी थी लेकिन देने से मना कर दिया है। इसके अलावा बीघड़ रोड पर ही हाउसिंग बोर्ड की जगह चिहि्नत की गई थी लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन

हालात ये है कि बीघड़ रोड पर बने मुख्य संग्रह स्थल पर ढाई एकड़ जगह पर करीब 35 हजार टन कचरा जमा हो चुका है और जेसीबी की मदद से कचरे की परत दर परत बनाई जा रही है। यहां तक हालात ये है कि कचरे के ढेर में आग लगने का सिलसिला भी लगातार जारी है। लेकिन अफसरों का इस तरफ भी ध्यान नहीं है। एचएसवीपी और हाउसिंग बोर्ड से जमीन न मिलती देख नगर परिषद अब निजी जमीन लेने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर नगर परिषद के पास आवेदन भी आ चुके है। इन आवेदनों पर नगर परिषद अधिकारी विचार करने में जुटे है। खैराती खेड़ा रोड से भी नगर परिषद के पास आवेदन आया है।
मताना के ग्रामीण कचरा संग्रह स्थल हटाने की कर चुके हैं मांग
नगर परिषद का फिलहाल मुख्य कचरा संग्रह स्थल बीघड़ के रास्ते गांव भोड़िया खेड़ा रोड पर है। एजेंसी के कर्मचारी शहर से कचरा उठाने के बाद यहां उतारते है। प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों की पिछले दिनों हुई बैठक में भी इसको लेकर मुद्दा उठा था। ग्रामीणों ने यहां से कचरा संग्रह स्थल हटाने की मांग रखी थी। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके अलावा प्रदूषण रोकने के भी उपाय नहीं किए गए है।
विज्ञापन

शहर में कचरे को लेकर स्थिति
वार्ड : 27
रोजाना निकल रहा कचरा : 30 से 35 टन
एजेंसी को कचरा उठान का भुगतान : 1675 रुपये प्रति टन
कोट
एजेंसी द्वारा शहर से कचरे का उठान किया जा रहा है। मुख्य डंपिंग साइट पर जगह न होने के कारण दिक्कत हो रही है। हालांकि नगर परिषद अधिकारी जगह ढूंढ रहे है।
- बंसीलाल, सुपरवाइजर, डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी
कोट
नगर परिषद ने एचएसवीपी से जगह मांगी थी, इसको लेकर उच्च अधिकारियों ने बात भी की है। इसके अलावा जगह को लेकर आवेदन भी मांगे है। आवेदन आए हुए है इस पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें