फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Wed, 13 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत में नाबालिग बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम को वह किसी कार्य के लिए गांव से बाहर गया था।
विज्ञापन


इस बीच उसका भाई चमकीला उसकी लड़की को मिठाई खिलाने के बहाने पास के खेत के ट्यूबवेल पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

नाबालिग के पिता का आरोप है कि शाम को जब वह अपनी पत्नी के साथ घर आया तो लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की महिला सेल अधिकारियों व अन्य टीम ने आकर लड़की के बयान लेकर मेडिकल करवाया।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद बच्ची के पिता के बयानों के आधार पर बच्ची के ही चाचा चमकीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची के पिता की शिकायत पर लड़की के ही चाचा के खिलाफ बलात्कार व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर धरपकड़ के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें