फतेहाबाद में लारवा खत्म करने के लिए दवाई डालते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। जिले में मलेरिया के बढ़ते केसों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को मलेरिया का नया केस मिला है। ढाणी बीजां लांबा निवासी 27 वर्षीय युवती मलेरिया पीड़ित मिली है। युवती की अमृतसर की ट्रैवलिंग हिस्ट्री मिली है। मलेरिया के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच की थी। इस दौरान रिपोर्ट पीड़ित आई है।युवती की रिपोर्ट पीड़ित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंची परिवार के अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में स्प्रे करवाई गई है। सप्ताह में ही मलेरिया का दूसरा केस मिला है। पिछले सप्ताह गांव धारनियां निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट भी मलेरिया पीड़ित थी। उसकी भी ट्रैवलिंग हिस्ट्री मिली थी। मलेरिया को लेकर जिले में स्थिति कंट्रोल में रही है। लेकिन नए केस मिलने के बाद झटका लगा है। पिछले 6 साल में जिले में मलेरिया के 10 केस मिल चुके हैं।
कोट
मलेरिया पीड़ित एक युवती मिली है। युवती की ट्रैवलिंग हिस्ट्री मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में भी सर्वे शुरू कर दिया है। लोगों से अपील है कि डेंगू और मलेरिया को लेकर लक्षण दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ