फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवती मिली डेंगू पीड़ित, 12 घरों में मिला लारवा, नोटिस जारी

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, मंगलवार को गांव हिजरावां कलां निवासी युवती डेंगू पीड़ित मिली है। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 40 तक पहुंच गया है। इसमें 23 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। मंगलवार को सर्वे के दौरान 12 घरों में लारवा मिला है, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को गुरुनानकपुरा मोहल्ला में सर्वे किया है। यहां पर टीमों को कई पानी टंकियां खुली मिली और इसमें लारवा मिला। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। वहीं दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को नागरिक अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई। छुट्टी के बाद ओपीडी शुरू होने के चलते मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में मंगलवार को 800 से 850 तक ओपीडी रही। महिला रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दोपहर दो बजे तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

जिले में यहां मिल चुके है डेंगू केस
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद शहर 9
टोहाना शहर 9
रतिया 1
भूना 1
जाखल 4
भट्टूकलां 9
बड़ोपल 4
भूथनकलां 3

ये हैं डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांस पेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना।
कोट
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति कंट्रोल में है। लोगों से भी अपील है कि वह अपने घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू के अगर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें