फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घग्गर नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव, फिलहाल खतरे से नीचे

Sat, 30 Aug 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल क्षेत्र से होकर जा रही घग्गर नदी में बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी में बीते कुछ दिनों से जलस्तर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, जिससे कुछ राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार, वीरवार शाम को चांदपुरा साइफन पर जलस्तर 12,500 क्यूसेक तक पहुंच गया था, जो शुक्रवार को घटकर 10,500 क्यूसेक रह गया। जलस्तर में आई इस गिरावट से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि भविष्य में यदि बारिश होती है तो स्थिति फिर बिगड़ सकती है।चांदपुरा साइफन पर घग्गर नदी की कुल वहन क्षमता 22,000 क्यूसेक है।
यदि जलस्तर बढ़ता है तो अतिरिक्त पानी रंगोई नाले की ओर मोड़ा जाता है, जिसकी जलवहन क्षमता 6,000 क्यूसेक तक की है। सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों को भी सचेत रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


-

पहाड़ों में बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी की क्षमता 22 हजार क्यूसेक है। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। घग्गर में पीछे बांधों पर पानी नदी की क्षमता से काफी नीचे है। वहीं चांदपुरा साइफन पर भी स्थिति नियंत्रण में है। अभी यहां पानी क्षमता से काफी कम है।
विज्ञापन

- संजीव सिंगला, एसडीओ सिंचाई विभाग, टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें