फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कर्मचारी से अभद्रता पर नहरी विभाग के गेट पर जड़ा ताला

Tue, 03 Nov 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धरने को समाप्त कराने पहुंचे कार्यकारी अ​भियंता श्याम ढींगडा। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। कूदनी हेड रेगुलेटर पर तैनात कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके विरोध में मंगलवार को ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने नहरी विभाग के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना दिया।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगरा के एसपी से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों ने गेट खोल दिया। धरने पर बैठे बेलदार धीरज और दीपक ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात उनकी कूदनी हेड रेगुलेटर पर नाइट ड्यूटी थी। नहर में पानी अधिक होने के कारण वे गेट नियंत्रित कर रहे थे।
इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति शराब के नशे में कंट्रोल रूम पहुंचा और वहां बैठकर शराब पीने की जिद करने लगा। मना करने पर उसने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि उसने नहर के गेटों से भी छेड़छाड़ की। इससे नहर टूटने का खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने घटना की वीडियो बनाकर उसी रात जेई सन्नी को सूचना दी। जेई के कहने पर 112 नंबर पर कई बार कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। 19 अक्तूबर को लिखित शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 22 अक्तूबर को उक्त व्यक्ति ने दोबारा आकर कर्मचारी रमेश से अभद्रता की।
इसके बाद 27 अक्तूबर को कार्यकारी अभियंता और एसडीओ को भी शिकायत दी गई। धरना समाप्त करने के बाद कर्मचारी एसडीओ महेंद्र सिंह के साथ जाखल थाने पहुंचे और शिकायत दी।
उन्होंने रात की ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाखल थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें