फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मार्केट कमेटी कॉलोनी में कूड़े का ढेर, 50 परिवार परेशान

Sun, 16 Nov 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की मार्केट कमेटी की रिहायशी कॉलोनी में फैला कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की मार्केट कमेटी की रिहायशी कॉलोनी में कूड़े का उठान न होने से लोग परेशान हैं। इस कॉलोनी में रहने वाले करीब 50 परिवार जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी अपने परिवार के साथ निवास करते हैं, लेकिन यहां कूड़े का नियमित उठान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने समय पर कूड़ा उठान और डस्टबिन रखवाने की कि मांग की है। मार्केट कमेटी की रिहायशी कॉलोनी के बीचों-बीच गंदगी का ढेर लगा रहता है। इस समस्या के कारण निवासियों को दुर्गंध और बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

कूड़ें का उठान समय पर नहीं होने से परेशान परिवारों ने मार्केट कमेटी के उच्चाधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में नियमित उठान की व्यवस्था की जाए। गंदगी को एक जगह एकत्र करने के लिए पर्याप्त बड़े डस्टबिन रखवाए जाएं।
विज्ञापन


-

सरकारी कर्मचारियों का है निवास



मार्केट कमेटी की यह रिहायशी कॉलोनी करीब 60 वर्ष पुराना क्षेत्र है, जहां स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग और अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी निवास करते हैं। इसके बावजूद, कॉलोनी की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। निवासियों का कहना है कि कूड़े के ढेर के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।



-

कर्मचारी नहीं कर रहे सुनवाई



कॉलोनी निवासियों ने अपनी परेशानी को लेकर मार्केट कमेटी के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। निवासियों का आरोप है कि मार्केट कमेटी के कर्मचारी इस गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं और उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई हफ्तों से इस परेशानी को झेल रहे हैं। कूड़े के कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन








:: रिहायशी कॉलोनी में सफाई न होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

-गौरव वधवा, एसडीओ मार्किट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें