फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब शहर में बिना तिरपाल से ढके नहीं दौड़ सकेंगी कचरा उठान गाड़ियां

विज्ञापन
फतेहाबाद में कूड़ा उठान की गाड़ियां में भरे गए कचरे पर डाली गई तिरपाल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। घर-घर से कचरा उठान गाड़ियों के ड्राइवर अब बिना तिरपाल से ढके गाड़ी नहीं दौड़ा पाएंगे। चालकों को कचरे से भरी गाड़ी को तिरपाल से ढकना होगा, अगर ऐसा नहीं करेंगे तो कार्रवाई होगी। सोमवार को मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा और सेनेटरी इंस्पेक्टर महेश शर्मा ने बीघड़ रोड पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर गाड़ियां लोडिंग के दौरान बिना तिरपाल से ढके कचरा संग्रह स्थल पर जा रही थीं। इसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं। अगर तिरपाल से नहीं ढका जाएगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद के पास घर-घर से कचरा उठान के लिए 13 टाटा एस गाड़ियां हैं। नई कॉलोनियों को छोड़कर शहर में इसके द्वारा कचरा इकट्ठा किया जाता है और फिर डंपिंग साइट पर पहुंचाया जाता है। नगर परिषद के अधिकारियों के पास शिकायत पहुंच रही थीं कि टाटा एस गाड़ियां कचरे से लोड होने बाद बिना तिरपाल से ढंके डंपिंग साइट पर जा रही हैं, इससे कचरा उड़ता है और हादसा होने का का भी डर रहता है। शिकायतों के चलते अधिकारियों ने बीघड़ रोड पर निरीक्षण किया और सभी चालकों की लापरवाही मिली।
ये भी जारी किए गए आदेश
-अगर कोई टाटा एस या ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक बिना कवर किए लेकर जाएगा तो उसकी अनुपस्थिति लगाई जाएगी।
-चालक गाड़ी लेकर जितने भी चक्कर डंपिंग साइट के लगाएगा उसे टाइम लोकेशन की फोटो भेजनी होगी।
-कचरे से लोड गाड़ी बिना कवर जाने पर दरोगा पर भी कार्रवाई होगी।
कोट
कचरे से भरी गाड़ी बिना कवर किए डंपिंग साइट पर जा रही हैं, इसको लेकर शिकायतें मिल रही थीं। सोमवार को निरीक्षण किया गया है और निर्देश भी जारी किए गए हैं कि बिना कवर गाड़ी डंपिंग साइट पर जाएगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें