फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में भी उठा कचरा, विरोध कर रहे 28 सफाई कर्मचारी हिरासत में

Tue, 25 Aug 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाने के दौरान सफाई कर्मचारियो द्वारा विरोध करने पर उन्हे डिटेन कर पुलिस ग
विज्ञापन
रतिया। प्रशासन ने रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस बल की तैनाती के बीच शहर में कचरा उठाने की कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से शहीद देवेन्द्र राजकीय महिला विद्यालय के प्रिंसिपल परम जीत सिंह सन्धा, बिजली बोर्ड के एसडीओ सुनील कंबोज, पंचायती राज के एसडीओ कुलदीप सिंह सहित तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे 28 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसके बाद कचरा उठाने का काम पूरा किया गया। वहीं नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी देर रात कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के आगे आकर काम रोकने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मौके से विरोध कर रहे 18 महिला और 10 पुरुष कर्मचारियों सहित कुल 28 सफाई कर्मियों को हिरासत में लेकर शहर थाना पहुंचाया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें