मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन के लोग। संवाद
टोहाना। शहर में करीब 18 दिनों से जारी हड़ताल और कचरा संकट के बीच बीती देर रात नगर परिषद और प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। प्रशासन ने रात करीब एक बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे शहर को कचरा मुक्त कराया। 15 ट्रैक्टर-ट्रालियां और जेसीबी मशीनें लगाई गई। करीब 15 दिनों का रुका हुआ 350 टन से अधिक कचरा रातभर में उठाकर डंपिंग यार्ड भिजवाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल रही।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा, नैन तहसीलदार अनिल शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग, ईओ दीपक कुमार, सचिव मनीष और सदर थाना और शहर थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए रात में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें सुबह साढ़े 4 बजे छोड़ा गया।