फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में शराब ठेके पर नकाबपोश दो युवकों ने बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे कारिंदे और ग्राहक

Fri, 17 Jul 2020 04:37 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (हरियाणा)
विज्ञापन
लाल घेरे में वारदात के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गांव गोरखपुर में वीरवार की रात्रि करीब पौने 9 बजे शराब ठेके के कारिंदों पर अज्ञात दो नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार  बदमाशों ने फायरिंग की। मगर संजोग वंश गोली किसी को नहीं लगी है। ठेकेदार के कारिंदों व शराब खरीदने आए ग्राहकों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। हालांकि बदमाशों ने एक के बाद एक तीन फायर किए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


पुलिस ने पवन कुमार एंड कंपनी के ठेकेदार  राजा फोगाट की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ठेकेदार ने यह दी शिकायत गांव गोरखपुर में पवन एंड कंपनी के ठेकेदार राजा फोगाट कनौह ने बताया है कि वीरवार की देर रात्रि करीब पौने नो बजे वह अपने ठेके के ऊपर चौबारे में सुनील के साथ बैठे हुए थे।


यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, अब कोसों दूर बैठे भाई की कलाई पर भी हर हाल में सजेगी राखी
विज्ञापन


ठेके पर उसके मौसेरे भाई प्रवेश कुमार, सेल्समैन नरेश कुमार झील, नत्थूराम न्याणा व संदीप मांजू बैठे हुए थे। वही तीन-चार लोग शराब की खरीदारी के लिए ठेके पर आ रहे थे। इसी दौरान एक पलसर मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पहली गोली चलने के बाद उन्हें कोई पता नहीं लगा। मगर दूसरी गोली चली तो उसकी आवाज को सुनकर ठेके पर मौजूद सेल्समैन व अन्य लोग इधर-उधर डर के मारे दुबक गए।

मगर एक गोली शराब की खरीदारी करने आ रहे दो व्यक्तियों के ऊपर से गुजर गई। जिन्होंने जमीन पर लेट कर अपनी जान बचाई। लेकिन जब उन्होंने गोलियों की आवाज व शोर शराबा सुना तो वह चौबारे से नीचे उतरकर आए और गाड़ी के माध्यम से गोली चलाने वाले बदमाशों का पीछा किया। मगर अंधेरे का पैदा उठाकर बदमाश गायब हो गए।

किसी से नहीं है कोई रंजिश और विवाद 
ठेकेदार पवन एंड कंपनी के ठेकेदार राजा फोगाट कनौह ने बताया कि उनका किसी के साथ कोई  रंजिश एवं  विवाद तक नहीं है। परंतु उनके ठेके पर आकर गोलियां क्यों चलाई गई यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि नकाबपोश युवको ने 12 बोर की पिस्तौल से गोली चलाई थी, जिसके तीन खोल मौके पर बरामद हुए हैं। हालांकि जिस तरह से बदमाशों ने गोलियां चलाई वह एकमात्र दहशत पैदा करने का ही उद्देश्य लग रहा है।
विज्ञापन


हवाई फायर हुए है जांच कर रहे
एसएचओ भूना थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि गोरखपुर शराब ठेके पर हवाई फायर हुए हैं। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली गई है। फायर करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें