फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की एक कॉलोनी में किशोरी के साथ किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर किया है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो लड़के उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने 31 दिसंबर से 2021 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के डर से बेटी ने नहीं बताया। बेटी सहमी रहने लगी, जब उसने पूछा तो उसने आपबीती बताई। वहीं, इस मामले में महिला थाना प्रभारी अरुणा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें