फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस संचालकों के खिलाफ विद्यार्थियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
रतिया। बस संचालकों के खिलाफ ज्ञापन दिखाते छात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया से अलीका रोड पर पड़ने वाले विभिन्न गांव के विद्यार्थियों ने बस परिचालक द्वारा पूरा किराया लेने पर परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की । ज्ञापन में गांव लाहली, लालवास, खैरपुर, कलोठा, अलीका के विद्यार्थियों हरप्रीत अलीका, रिंकू, मोहित, धीरज, राजकुमार, हरप्रीत सिंह, अंकित कुमार, हरविंदर ने बताया कि इस रूट से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए रतिया के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों व फतेहाबाद के कॉलेज में जाते हैं। इन विद्यार्थियों में काफी संख्या में छात्राएं भी बस में सफर करती हैं लेकिन इस रूट पर प्राइवेट और सरकारी बस के परिचालक द्वारा विद्यार्थियों को पूरा टिकट दिया जाता है जिस कारण विद्यार्थियों को काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले शहीद भगत सिंह नौजवान सभा ने जब आंदोलन किया था तो उस समय विद्यार्थियों व बस संचालकों में फैसला हुआ कि जिस विद्यार्थी का आइडेंटी कार्ड बना होगा, उससे आधा किराया लिया जाएगा। अब पिछले कुछ महीने से बस परिचालकों द्वारा आई कार्ड दिखाने के बाद भी विद्यार्थियों से पूरा किराया लिया जा रहा है और पूरा किराया न देने पर विद्यार्थियों के साथ गाली गलौज व झगड़ा भी किया जाता है जिस कारण विद्यार्थी परेशान हैं। एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या का शीघ्र ही समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें