फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद रखने के आदेश के खिलाफ दुकानदार आंदोलन के मूड में, प्रशासन नरम रवैया रखने की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार-मंगलवार को दुकानें बंद रखने के फरमान के खिलाफ जिलेभर के व्यापारिक संगठन एकजुट होकर आंदोलन के मूड में आ गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने अभी तक इस मामले में नरमी बरतने के ही संकेत दिए हैं। जिले के व्यापारिक संगठनों ने सरकार से सोमवार-मंगलवार को दुकानें बंद रखने का आदेश वापिस लेने की मांग रखते हुए सोमवार से आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है। बड़ी बात ये है कि किराना व मेडिकल संचालकों ने भी इस मामले में व्यापार मंडल का साथ देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने किराना व मेडिकल की दुकानों को सोमवार-मंगलवार को बाजार बंद में भी दुकानें खुली रखने की छूट दी है। इस बीच व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक दुड़ाराम से इस बारे में मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की है। विधायक दुड़ाराम ने जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस संदर्भ में बात कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले-पहले ही दो साल पिछड़ गए हैं दुकानदार, खर्चा निकालना तक मुश्किल
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के फतेहाबाद शहरी अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि सरकार नित नये फरमान जारी कर व्यापारियों को परेशान करने का काम कर रहीं है। जिससे समाज में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। नारंग ने कहा कि इतने महीने लॉकडाउन के चलते बाजार बंद रहनें से पहले ही सभी व्यापार दो साल पीछे चले गए हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह में अगर दो दिनों तक व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे तो दुकानों के किराये, वर्करों की तनख्वाह, ईएमआई, बिजली के बिल कैसे भरेंगे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार यह तुगलकी फरमान वापसी नहीं लेगी तो व्यापार मंडल सोमवार को सभी व्यापारियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अवसर किरयाना एसोसिएशन के प्रधान अशोक खटटर एवं मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान अरविंद मोंगा, लेबोरेट्री एसोसिएशन के प्रधान राजीव सेतिया ने भी (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर) अपने प्रतिष्ठानों को भी 11 बजे तक समर्थन स्वरूप सांकेतिक बंद रखेंगे का निर्णय लिया है। हालांकि राजीव सेतिया ने ये स्पष्ट किया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वो अपना काम जारी रखेंगे।
इन व्यापारिक संगठनों ने दिया समर्थन
क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गिल्हौत्रा, रेडीमेड एसोसिएशन के प्रधान प्रेम आहुजा, रमेश अरोड़ा, साहिल अरोड़ा, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन से युवराज बिश्नोई, शू एसोसिएशन से सतीश गर्ग, इलेक्ट्रानिक एसोसिएशन से कृष्ण चंद आहुजा, जगप्रीत सिंह कुमरा, बुक्स एसोसिएशन से सुरेंद्र नारंग, बैट्री एसोसिएशन नवीन कथूरिया, ऑटो मार्केट एसोसिएशन से जरनैल सिंह ,पेंट प्लाइवुड एसोसिएशन से श्याम सुंदर गर्ग, बर्तन एसोसिएशन के राजकुमार, हलवाई एसोसिएशन के नरेश कुमार, ट्रैक्टर एसोसिएशन अजय सरदाना, काठ मंडी एसोसिएशन भूपेंद्र सिंह, ललित मोहन सहित सभी ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी ने प्रदेश व्यापारमंडल को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

डीसी ने दिखाया नरम रूख, बोले- कार्रवाई नहीं, पहले व्यापारियों को करेंगे जागरूक
सोमवार-मंगलवार को बाजार बंद के फरमान पर व्यापारिक संगठनों ने जहां तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन जिला प्रशासन इस मामले में सोच-समझकर कदम उठा रहा है। दुकानदारों के प्रदर्शन के ऐलान के बावजूद डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने स्पष्ट कर दिया है कि जिला प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में डीसी डा. बांगड़ ने स्पष्ट कहा है कि वो व्यापारिक संगठनों से बात करेंगे और उन्हें समझाएंगे कि आखिर क्यों बाजार बंद करने का फैसला सही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों को पूरी तरह जागरूक करेगा।
विज्ञापन

।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें