लघु सचिवालय के पार्क में बैठक कर नगराधीश सुरेश कुमार को ज्ञापन सौंपते क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर
फतेहाबाद। सरकारी कार्यालयों में बुधवार से काम प्रभावित होने जा रहे हैं, यूं कहा जा सकता है कि काम नहीं होंगे। सरकारी कार्यालयों में तैनात लिपिकीय वर्ग बेसिक वेतन 35400 करने की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहा है। सबसे ज्यादा लिपिक शिक्षा विभाग के हड़ताल पर रहेंगे। लिपिक वर्ग में क्लर्क, अधीक्षक व सहायक शामिल हैं।
हड़ताल को लेकर लघु सचिवालय के मुख्य पार्क में मंगलवार को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी फतेहाबाद की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में फतेहाबाद लघु सचिवालय खंड प्रथम व द्वितीय में स्थित विभिन्न विभागों व उपमंडल रतिया तथा टोहाना के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया। मीटिंग की अध्यक्षता जिला फतेहाबाद के क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला प्रधान संदीप पुनिया ने की। बैठक के मुख्य वक्ता जिला समन्वयक चितरंजन साहू रहे।
ये है जिले के सरकारी कार्यालयों में लिपिकों की स्थिति
विभाग लिपिक
शिक्षा विभाग 200
डीसी 80
नगर निकाय 30
बीएंडआर 15
सिंचाई विभाग 25
कृषि विभाग 22
जनस्वास्थ्य विभाग 15
स्वास्थ्य विभाग 25
ये है लिपिक वर्ग की मां
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला कोआर्डिनेटर चितरंजन साहू ने बताया कि लिपिक की बेसिक पे 19900 है। लिपिकीय वर्ग की बेसिक वेतन को 35400 करने की मांग है। सबसे ज्यादा काम लिपिक से लिया जा रहा है। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला प्रधान संदीप पूनिया ने बताया कि 5 जुलाई यानी बुधवार को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगम के लिपिकीय वर्ग द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस हड़ताल में लिपिकीय वर्ग द्वारा विभिन्न विभागों के पोर्टल से संबंधित कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाएंगे।