फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा बहनों के लिए रही परेशानी भरी, बसों के इंतजार में गुजरा वक्त

विज्ञापन
भट्टूकलां बस स्टैंड पर राजस्थान को जाने वाली बसों का इंतजार करती महिलाएं - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने मायके जाने वाली महिलाओं को मुफ्त यात्रा काफी परेशानी भरा पड़ा। बसों में भारी भीड़ और उमस ने महिलाओं को बेहाल कर दिया। दोपहर 12 बजते ही रोडवेज और प्राइवेट बसों में महिलाओं के लिए सफर मुफ्त हो गया। रक्षाबंधन पर भाईयों के पास पहुंचने की भागमभाग में बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

हालांकि, रोडवेज विभाग ने जिले में फतेहाबाद डिपो व टोहाना सब डिपो की 154 बसों को रूटों पर भेजा गया। मगर महिलाओं की संख्या के मुकाबले बसों की कमी ही रही। बसों में भीड़ के कारण सभी महिलाओं को सीट भी नहीं मिल पाई। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार भी करना पड़ा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने रोडवेज व प्राइवेट बसों में बुधवार दोपहर 12 बजे से लेकर वीरवार रात 12 बजे तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है।
पहले दिन पांच हजार से अधिक महिलाओं ने किया सफर
बुधवार को भयंकर उमस व गर्मी के बीच महिलाएं बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करती रही। अधिक भीड़ होने के कारण हर रूट की बसें सवारियों से भरी हुई नजर आई। रोडवेज अधिकारियों के अनुमान के अनुसार पहले दिन दोपहर 12 बजे के बाद से लेकर रात्रि तक पांच हजार से अधिक महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया।
विज्ञापन

जानकारी नहीं होने से महिलाओं ने कटवाई टिकट
हिसार से फतेहाबाद आई सुनीता ने बताया कि वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए आई है। उसे रोडवेज बस नहीं मिली तो वह निजी बस में बैठ गई। उसे पता नहीं था कि निजी बसों में भी महिलाओं के लिए किराया मुफ्त है, इसलिए उसने टिकट ले लिया। कंडक्टर ने भी उसे यह बात नहीं बताई।
एक घंटे करना पड़ा इंतजार
रतिया से फतेहाबाद आई निर्मला देवी ने बताया कि रतिया बस स्टैंड पर भारी भीड़ होने के कारण बसों में सीट नहीं मिल रही थी। निजी व सरकारी बसों में भारी भीड़ थी। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद उसे बस मिली और वह फतेहाबाद पहुंची।
रोडवेज ने किए थे पुख्ता प्रबंध
फतेहाबाद डिपो प्रशासन ने रक्षाबंधन को देखते हुए रोडवेज बेड़े की सभी 106 बसों जबकि टोहाना सब डिपो ने 48 बसों को रूटों पर चलाया हुआ था। सभी रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी। यही नहीं बस स्टैंड पर महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्टाफ की स्पेशल ड्यूटी लगाई हुई थी। वे महिलाओं को उनके रूट की बस की जानकारी दे रहे थे।
आरटीए सचिव ने लिखित में जारी किए थे आदेश
आरटीए सचिव संजय बिश्नोई की ओर से परिवहन समिति व निजी ऑपरेटर्स की बसों में भी महिलाओं के मुफ्त सफर को लेकर लिखित आदेश जारी किए गए। चेतावनी दी गई कि प्रदेश सरकार के आदेशों की पालना नहीं करने वाले बस ऑपरेटर्स के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
सरकार के आदेश के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे से वीरवार रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को मुफ्त सफर करवाने के लिए रोडवेज की सभी बसों को रूटों पर भेजा गया है। महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

-शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो।

फतेहाबाद से हिसार रूट पर जा रही बस में छोटे बच्चे के साथ लटकी महिला यात्री।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें