फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भतीजा नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है... कहकर चाचा से ठगे 10 हजार रुपये

Fri, 16 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर की नव दुर्गा कॉलोनी निवासी शख्स को मैसेंजर पर कॉल करके उसके भतीजे को छोडने की बात कहकर ठगों ने दस हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद हैदर ने बताया कि वह बिहार के हुसैनाबाद कटिहार वार्ड 26 का रहने वाला है, फिलहाल वह नव दुर्गा कॉलोनी में रहता है। उसके पास मैसेंजर पर कॉल आई कि आपका भतीजा नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है इसलिए 1.25 लाख रुपये खाते में डाल दो तो उसे छोड़ देंगे।
हैदर ने बताया कि आरोपियों के द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर उसने दस हजार रुपये भेज दिए। जिसके बाद उसने अपने भतीजे फैयाज खान से बातचीत की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस पर हैदर के अपने साथ साइबर फ्रॉड का अहसास हुआ और 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें