फतेहाबाद। भूना में फास्ट फूड दुकानदार को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव भूथन कलां निवासी सत्यपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सत्यपाल ने बताया कि भूना में उसकी पिज्जा की दुकान है। उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 6 मई को व्हाट्सएप नंबर पर एचडीएफसी बैंक का लिंक आया। इसके बाद बाद उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास कॉल आई और कहा कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा रहे हैं। इसी दौरान ही एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से दो बार में 37,163 रुपये कट गए। आरोप है कि धोखाधड़ी करके यह राशि हड़पी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। संवाद