फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के साथ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पांच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्प बचत योजना का बहाना बनाकर वकील के साथ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी कार्ड छपवाकर चिटफंड कंपनी शुरू कर ली और लोगों को फंसाकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने वकील विवेक शर्मा की शिकायत पर आरोपी राजेश, कंचन, विवेक मिढ़ा, डॉ. वेद मेहता व नौकर राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने, चिटफंड कंपनी बनाकर रुपये हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में विवेक शर्मा ने बताया कि वह कोर्ट में चेंबर में मौजूद था। इस दौरान उक्त आरोपी आए और उन्होंने एक अच्छी अल्प बचत योजना के बारे में बताया और कहा कि अच्छा लाभ मिलेगा। इसके बाद उन्होंने उक्त लोगों की बातों में आकर योजना के सदस्य बन गए। आरोप है कि आरोपियों ने कहा था कि 20 माह तक एक-एक लाख रुपये जमा करवाने हैं और इसके बाद उन्हें 22 लाख रुपये मिलेंगे। उक्त लोगों की बातों में आकर उन्होंने 18 लाख रुपये जमा करवा दिए। अब जब वह दुकान पर उक्त आरोपियों से रुपये लेने गए तो दुकान बंद मिली। आरोप है कि जब आरोपियों से संपर्क किया तो जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें