फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विदेश में रह रहे रिश्तेदार के नाम पर 50 हजार की ठगी, केस दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव तलवाड़ा में व्हाट्सएप कॉल करके विदेश में रह रहे रिश्तेदार के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी की गई। इसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जाखल क्षेत्र के गांव तलवाड़ा निवासी 26 वर्षीय छात्रा रज्जी ने बताया कि 15 अप्रैल को उसके पापा बंत सिंह के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि यूके से आपका रिश्तेदार बोल रहा हूं। मेरा एक दोस्त भारत में रहता है उसकी पत्नी बीमार है, वह अस्पताल में भर्ती है और ऑपरेशन होना है। जिसके लिए 4 लाख रुपये की जरूरत है।
उसके बाद कॉल करने वाले ने एक गूगल पे नंबर भेजा और कहा कि इस पर एक लाख रुपये डलवा दो। इस पर उसके पापा ने बताए गए नंबर पर 50 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। छात्रा रज्जी ने अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से गूगल पे के जरिए 50 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

रज्जी ने बताया कि इसके कुछ समय बाद उसके पापा के पास फिर से व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि कुछ रुपये की ओर आवश्यकता है, आप 50 हजार रुपये और डाल दो। जिस पर हमने कहा कि हमारे पास और पैसे नहीं है।
उसके बाद यूके में अपने रिश्तेदार से बात की तो पता चला कि उनके रिश्तेदार ने पैसाें के लिए कोई कॉल नहीं की है। जिस पर ठगी होने की आशंका पर उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें