टोहाना। खाटू श्याम धाम में धर्मशाला के कमरे बुक करने के नाम पर 10 हजार रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव कन्हड़ी निवासी राधेश्याम ने बताया कि परिजनों के साथ 30 जनवरी को खाटू श्याम दर्शन के लिए जाना था। इसके लिए उसने 24 जनवरी सांवरिया धर्मशाला में ऑनलाइन 10 कमरे बुक कर दिए। जिसके बाद वहां एक फोन नंबर भी मिला। उसने फोन नंबर पर बात की तो उसके पास कमरों की फोटो व्हाटस एप पर भेज दी गई। उसे बताया कि एक कमरे का एक दिन का किराया हजार रुपये यानि कुल 10 हजार रुपये लगेंगे।
इस पर उसने धर्मशाला की तरफ से भेजे गए स्कैनर पर दस हजार रुपये गूगल पे कर दिए। जब उसने फोन करके रसीद मांगी तो उसने 500 रुपये ओर डालने के लिए कहा गया। जिसके बाद उसने साइट पर मौजूद दूसरे नंबर पर फोन किया तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है।
24 जनवरी को किसी कार्य में व्यस्त होने के कारण वह बयान दर्ज नहीं करा सका था जिसके बाद उसने थाने में चेट व पेमेंट के स्क्रीन शॉट दिखाए।