फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे मुनाफे का लालच देकर चिटफंड कंपनी पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मोटे मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी करके गबन करने के मामले में एक और चिटफंड कंपनी पर आरोप लगे हैं। शहर पुलिस ने गांव चिंदड़ निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर चिटफंड कंपनी सक्सेस मंत्रा के सीएमडी आदमपुर निवासी नरेंद्र पूनिया, एमडी राजेंद्र काकड़, गांव ढांड निवासी प्रमोटर कृष्ण स्वामी, आदमपुर निवासी लाल सिंह चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार ने बताया कि उसकी कृष्ण स्वामी के साथ जानकारी थी। आरोपी कृष्ण स्वामी ने उसे सक्सेस मंत्रा कंपनी के बारे में बताया और कहा कि ये कंपनी प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी में निवेश करने पर मोटा कमीशन मिलेगा। इसके बाद उसने कंपनी में अपनी पत्नी के नाम से जुलाई 2018 में 2 लाख 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। 29 जुलाई 2018 को सिरसा में हिसार रोड पर एक पैलेस में कंपनी का कार्यक्रम हुआ। कंपनी के चेयरमैन लाल सिंह, सीएमडी नरेंद्र पूनिया और एमडी राजेंद्र काकड़ से मिलवाया। आरोपियों ने उसे बताया कि कंपनी आदमपुर इंटरनेशनल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है। इसके बाद उसने कंपनी में 1 लाख 95 हजार रुपये और निवेश कर दिए। उसने कंपनी में करीब 4 लाख 5 हजार हजार रुपये निवेश किए और वापस 2 लाख 31 हजार रुपये का ही भुगतान किया। इसके बाद आरोपियों ने 1 लाख 74 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुनानक पुरा चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें