फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर 93 लोगों से चार करोड़ की ठगी, दी शिकायत

विज्ञापन
ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन में पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। भूना और टोहाना तथा आसपास के 93 लोगों की खून पसीने की कमाई को हड़पकर हैंडलूम दुकान के मालिक भूमिगत हो गया है। दुकान मालिक भूना निवासी मदनलाल की चार करोड़ से अधिक की ठगी का शिकार हुए लोगों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए रामकुमार शर्मा ढाणी गोपाल, मिठनलाल गर्ग, हरीश कुमार खुराना, छज्जू राम टोहाना, अनिल गर्ग टोहाना, राकेश कुमार, सुभाष गर्ग, शीला गर्ग, कालूराम गोयल, इंद्राज जांगड़ा, अजय कुमार, जगदीश चंद्र, अनीता देवी टोहाना ने बताया कि मदन गोयल कमेटी का बड़े स्तर पर व्यवसाय करता था तथा लोगों से कम ब्याज पर पैसा लेकर ज्यादा ब्याज पर पैसे देता था। लोगों ने बचत करने के लिए अपने खून पसीने की कमाई तथा बचत कमेटियों में लगा रखी थी और थोड़ा बहुत ब्याज भी लोगों को पैसे देने के लिए प्रेरित करता था।
पीड़ितों ने बताया कि मदन लाल गोयल पिछले कई वर्षों से सामूहिक कमेटियाें के माध्यम से करोड़ों रुपये एकत्रित करके चिटफंड कंपनी चला रहा था। वह वर्ष 2015 से लोगों को विश्वास में लेकर अपना करोड़ों का कारोबार चला रहा था। मगर वर्ष 2018-19 का पैसा 4 करोड़ से भी अधिक लोगों का जमा हो जाने के कारण जय बाबा राणाधीर हैंडलूम के मालिक मदन लाल गोयल रातों-रात रात गायब हो गया है। जब लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने एक-एक रुपया जोड़कर उसकी कमेटी में लगाया था। कई महिलाओं ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए जमा रुपया जो उन्हें अपनी पति की पेंशन से प्राप्त होता था। वह एकत्रित करकेे हैंडलूम के मालिक मदन गोयल को दे रखा था।
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी व दो भाइयों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग
पुलिस शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि कमेटियों की राशि एवं फाइनेंस के कार्य में हैंडलूम दुकान के मालिक की पत्नी गिरिजा व भाई सज्जन तथा रतनलाल को इसके बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने भी आरोपी का साथ दिया। परिवार के लोगों ने ठगी करने वाले व्यक्ति को गुप्त ठिकाने पर छुपा रखा है और पल-पल की रिपोर्ट उन्हें दे रहे हैं। इसलिए आरोपी को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
पैसे मांगने गई महिला को पीटा
हैंडलूम दुकान के मालिक मदनलाल के घर टोहाना निवासी अनीता देवी अपने 4 लाख 80 हजार लेने पहुंची तो उसके साथ आरोपी के परिजनों ने मारपीट की गई। जिसकी शिकायत पुलिस में अलग से दी गई है। अनीता देवी ने बताया कि मदनलाल उसके नजदीक का रिश्तेदार है। इसलिए विश्वास में आकर उसने उपरोक्त राशि नकद दे दी थी। परंतु जब वह मदनलाल के घर पैसे मांगने गई तो उसके साथ सरकारी टीचर पद पर लगी हुई उनकी पत्नी व उसके दो भाइयों ने मारपीट की। पीड़ित महिला ने मदनलाल से पैसे दिलवाने वह मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। भूना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि भूना, टोहाना व आसपास के कई लोगों ने मदन लाल गोयल पर ठगी करके पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें