फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नारकोटिक्स सेल टीम पर हमला करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर के शिमलापुरी कॉलोनी में 29 मई को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पर हमला हुआ था। इस मामले में थाना शहर रतिया पुलिस ने शिमलापुरी कॉलोनी निवासी प्रगट सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

थाना शहर रतिया प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शिमलापुरी कॉलोनी का एक व्यक्ति नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम सादे कपड़ों में जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम संदिग्ध के मकान के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
आरोप है कि प्रगट और अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में एंटी नारकोटिक्स सेल के सिपाही गुरदीप सिंह और सिपाही रोहताश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें