फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना के पास मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने मारपीट कर एक युवक से मोटरसाइकिल लूट लिया और फरार हो गए। मामले में सदर पुलिस ने गांव रामपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह के बयान पर मोटरसाइकिल छीनने वाले युवकों के खिलाफ मारपीट, छीनाझपटी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को साढ़े चार बजे मोटरसाइकिल लेकर गांव भिरड़ाना में तेल डलवाने के लिए गया था। इस दौरान चाचा का लड़का रवि भी साथ में था। जब मोटरसाइकिल में तेल डलवाकर गांव रामपुरा की तरफ जा रहा था तो एक किलोमीटर दूर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रुकवा लिया और इस दौरान दो युवक और आ गए। इस दौरान युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह जान बचाने के लिए खेतों में भाग गए। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद