फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 7.55 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर पुलिस की टीम ने फतेहाबाद रोड पर नहर किनारे पैदल आ रहे एक युवक से 7.55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव लांबा निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर पुलिस की टीम फतेहाबाद रोड की तरफ गश्त कर रही थी कि जब पुलिस नहर पुल पर पहुंची तो पुलिस की गाड़ी को देखकर नहर किनारे रोड पर आ रहा युवक मुड़ने लगा। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 7.55 ग्राम हेरोइन मिली। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें