फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्राइमरी स्कूल में झूले पर खेलते समय चार साल की बच्ची के गले में रस्सी अटकने से मौत

Tue, 18 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मृतका आसमीन का फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढाणी टाहलीवाली के राजकीय प्राइमरी स्कूल के प्ले ग्राउंड में झूले पर खेलते समय चार साल की बच्ची आसमीन की मौत हो गई। उसके गले पर रस्सी अटकी पाई है। इससे अंदेशा है कि इस कारण से ही बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन

बच्ची स्कूल में पढ़ती नहीं थी। वह अपने भाइयों के साथ आई थी और इसके बाद प्ले ग्राउंड में खेल रही थी। मामले में शहर पुलिस ने मृतक बच्ची आसमीन के पिता कमाल अहमद के ब्यान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। वहीं इस घटना के बाद ढाणी टाहली वाली के ग्रामीणों और स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई।
मामले के मुताबिक मंगलवार सुबह उत्तरप्रदेश के गोंडा निवासी कमाल अहमद रतिया रोड पर एक पैलेस में काम करता है। उसके चार बच्चे हैं। अहमद ने बताया कि उसके बेटे हरबाज और शहबाज ढाणी टाहलीवाली के प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं। कई बार बच्ची आसमीन अपने दोनों भाइयों के पीछे-पीछे स्कूल चली जाती है। मंगलवार को भी वह स्कूल चली गई और मैदान में लगे झूले पर खेलने लगी।
विज्ञापन

थोड़ी बाद जब स्कूल के बच्चे झूले पर गए तो उन्होंने आसमीन को बेसुध हालत में देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को साथ लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
- बिटिया खेलने गई थी और खत्म हो गई : मृतका के पिता
बिटिया सुबह स्कूल में खेलने के लिए गई थी। झूले पर खेल रही थी तो गले में रस्सी अटक गई और खत्म हो गई। बिटिया का स्कूल में नाम नहीं लिखवाया था।
-जलेबीदार आकृति में बना है झूला
स्कूल शिक्षक दलीप बिश्नोई ने बताया कि कई बार बच्ची दूसरे बच्चों के साथ स्कूल में आ जाती थी। वह वहां पर झूलों पर खेलती रहती। मंगलवार को बच्चों ने बताया कि एक बच्ची बेसुध झूले पर पड़ी है। इस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल में पहुंचाया। झूला जलेबी की आकृति में है, जो कि घूमकर नीचे की तरफ आता है। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।

मृतका आसमीन का फाइल फोटो

मृतका आसमीन का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें