फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी समेत चार कोरोना संक्रमित, सात मरीज हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों का आना जारी है लेकिन पहले की तुलना में कमी आई है। मंगलवार को जिला में कोरोना संक्रमण के तीन मामले आए हैं तो सात लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में रतिया, जमालपुरशेखां व झलनियां गांव में कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके अलावा मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव पाए गए निजी अस्पताल के डॉक्टर के संपर्क में आए मरीजों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन पूर्व जमालपुरशेखां में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सैंपल लिए गए थे। मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रतिया निवासी एक युवक का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज ले रहा था। उसका सैंपल भी हिसार में हुआ था। वहां पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। रतिया अर्बन में एक व्यक्ति संक्रमित मिना है। इसके अलावा गांव झलनियां निवासी एक पुलिसकर्मी संक्रमित पाया गया है। पुलिसकर्मी ने सिरसा में अपना टेस्ट करवाया था।
सात लोगों ने दी कोरोना को मात
मंगलवार को सात लोगों ने कोरोना को मात दी है। रतिया निवासी व्यक्ति, शहर के भट्ठा कॉलोनी, शहर के शिवचौक निवासी व्यक्ति, अंजली कॉलोनी निवासी, टोहाना निवासी युवक वही बोसवाल निवासी सहित सात लोगों ने कोरोना को मात दी है। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने घर भेज दिया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 490 हो गई है। वही स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 322 हो गई है। इसके अलावा एक्टिव केस 164 रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें