फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार मरीजों ने तोड़ा दम, 301 नए संक्रमित, 152 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित नए मरीजों के मिलने में कमी नहीं आ रही है। आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है और 301 नए मामले आए हैं। 152 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3104 तक पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि 3022 संक्रमित घरों में ही उपचार ले रहे हैं। 54 मरीज सरकारी और 28 प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल हैं। जिले में बुधवार को संक्रमण दर 17.58 फीसदी रही है।
विज्ञापन

बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 54, टोहाना में 26, रतिया में 45, भट्टू में 70, बड़ोपल में 23, भूना में 44, जाखल में 39 नए संक्रमित मिले हैं। टोहाना के रामनगर में एक ही घर के चार लोग, टोहाना की मास्टर कॉलोनी में 18 वर्षीय युवक, जमालपुर शेखां निवासी युवती, टोहाना के प्रेम नगर निवासी युवती, टोहाना के एक्सिस बैंक कर्मचारी, टोहाना के सुंदर नगर निवासी बुजुर्ग महिला, टोहाना के संजीवनी अस्पताल में 6 लोग, रतिया मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग, रतिया वार्ड नंबर 13 और 14 निवासी महिलाएं, रतिया के वार्ड नंबर एक निवासी दंपती, रतिया सीआईए स्टाफ में एक पुलिसकर्मी, रतिया वार्ड नंबर 10 निवासी दंपती, टोहाना के गांव चितैन में 6 लोग, गांव कुम्हारिया में 8, ढाणी माजरा में 2 लोग, टोहाना के गांव इंदाछुई में 22 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इन संक्रमितों की हुई मौत
गांव निमड़ी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की हिसार के निजी अस्पताल में मौत।
भूना निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की रतिया के निजी अस्पताल में मौत।
गांव बीघड़ निवासी 36 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
गांव बनावाली निवासी बुजुर्ग की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत।
मई में यूं बढ़ रहा संक्रमण
दिन नए मरीज मिले मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
7 382 10
8 224 8
9 386 4
10 311 3
11 275 6
12 301 4
ऑक्सीजन खत्म होने की अफवाह से मचा हड़कंप
नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में बुधवार सुबह किसी ने अफवाह फैला दी कि ऑक्सीजन कुछ ही देर में खत्म होने वाली है, इसके बाद मरीजों के तीमारदारों में हड़कंप मच गया। अफसरों के पास फोन बजने शुरू हो गए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी कोविड वार्ड में पहुंचे और जांच की। इसके बाद पता चला कि करीब डेढ़ से दो घंटे की ऑक्सीजन का स्टॉक है और गाड़ी हिसार से सप्लाई लेकर चल पड़ी है। एसएमओ के समझाने के बाद मरीजों तीमारदार शांत हुए।
विज्ञापन

नप कर्मचारियों ने दिए सैंपल
नगर परिषद के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यालय में कोरोना सैंपल दिए। तीन दिन पहले भी मोबाइल टीम कर्मचारियों के सैंपल लेने के लिए पहुंची थी लेकिन कर्मचारियों ने सैंपल नहीं दिए थे। बुधवार टीम दोबारा पहुंची। यहां पर नप के करीब 30 कर्मचारियों ने सैंपल दिए।
सरकारी अस्पताल में बढ़ाए गए 10 बेड
नागरिक अस्पताल में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पुरुष वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई गई है। यहां पर 14 से बढ़ाकर 24 बेड किए गए हैं। अस्पताल में अब कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या 70 तक हो गई है। 26 बेड नशा मुक्ति केंद्र, 24 बेड पुरुष वार्ड तथा 20 बेड इमरजेंसी वार्ड में लगाए गए हैं।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 0 3
फ्रंटलाइन वर्कर्स 14 7
60 साल से ऊपर 137 191
45 से 59 साल 519 199
18 से 44 साल 1271 0
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। गांवों में भी संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में लोगों से अपील है कि अगर लक्षण दिख रहे हैं तो जांच जरूर करवाएं। कोरोना को लेकर घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें