भट्टूकलां। हिसार-सिरसा रेल मार्ग पर चलने वाली चार सवारी गाड़ियां करीब 18 दिन के लिए बंद रहेंगी। यह जानकारी देते हुए स्टेशन मास्टर एलएन मीणा ने बताया कि पटेल नगर स्टेशन पर एनआई वर्क के चलते इस रूट की चार ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14029 श्रीगंगानगर से दिल्ली चार दिसंबर से 22 दिसंबर तक व ट्रेन संख्या 14030 मेरठ से श्रीगंगानगर तीन दिसंबर से 21 दिसंबर तक बंद रहेगी। वहीं हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14085 तिलक ब्रिज से सिरसा तक पांच दिसंबर से 21 दिसंबर तक बंद रहेगी। हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14086 सिरसा से तिलक ब्रिज स्टेशन तक छह दिसंबर से 22 दिसंबर तक बंद रहेगी। संवाद