फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार नई बसों को लोकल रूट पर चलाया

Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड में बनी वर्कशॉप में फास्टैग नहीं होने के कारण खड़ी बस। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले को रोडवेज मुख्यालय से प्राप्त हुई 20 नई बसों को रूट पर चलाना शुरू कर दिया है। इसका फायदा यात्रियों को भी मिलने लगा है। लगभग सभी बसों को रूटों पर चला दिया है।
विज्ञापन


वहीं जिला मुख्यालय को मिली 12 बसों में 8 दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ रूट पर चला दी गई है। वहीं 4 बसों की कागजी कार्रवाई अभी चल रही है। कुछ बसों पर फास्टैग नहीं लगने के कारण उनको लोकल रूट पर चलाया जा रहा है, जहां पर टोल टैक्स नहीं लगता है। जब बसों पर फास्टैग लग जाएगा तब इनको अन्य लंबे रूट पर चला दिया जाएगा।

जिला मुख्यालय को मिली चार बसों पर अभी तक फास्टैग नहीं लग पाए है, जिस कारण इनको रतिया, टोहाना व भूना, उकलाना रूट जहां पर टोल टैक्स नहीं लग रहा है, वहां पर चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फास्टैग लगाने की कार्रवाई जारी है, एक दो दिन में लगा दिए जाएंगे। जिसके बाद बसों को निर्धारित रूट पर चला दिया जाएगा।
विज्ञापन


-

20 में से जिला मुख्यालय को मिली 12 बसें

जिले को मुख्यालय की ओर से करीब 20 बसें अलॉट हुई, इन बसों में से 12 बसें जिला मुख्यालय को और 8 बसें जिले के टोहाना सब डिपो को मिली है। जिला मुख्यालय से लंबे रूट सहित दिल्ली व गुरुग्राम रूटों को प्राथमिकता देते हुए बसों को चलाया जा रहा है। टोहाना सब डिपो से कटरा, अमृतसर सहित अन्य रूट चलते है, जहां पर नई बसों को चलाया जा रहा है।



रविवार को नारनौल गईं 5 बसें

रविवार को नारनौल में राज्यस्तरीय महाराजा शूर सैनी जयंती मनाई गई। फतेहाबाद भी कार्यकर्ताओं को लेकर जयंती समारोह में गई। लोगों को ले जाने के लिए करीब 5 बसें नारनौल गई। जिस कारण कुछ ग्रामीण रूट मिस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें