फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देर रात भरभराकर गिरा मकान, एक परिवार के चार लोग दबे, अस्पताल में चल रहा इलाज

Wed, 27 Aug 2025 06:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रतिया

सार

मकान की छत गिरने से एक परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से चार लोग हुए घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार देर रात गांव खैरपुर, रतिया में एक मकान की छत गिरने से ओमप्रकाश कंबोज का परिवार मलबे में दब गया। चीखें सुनकर परिजनों ने चार घायल सदस्यों—ओमप्रकाश, उनकी पत्नी कैलाश, 14 वर्षीय बेटी खुशप्रीत और 10 वर्षीय बेटे हरप्रीत को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला। सभी को गंभीर हालत में रतिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


देर रात हुआ हादसा 

ओमप्रकाश, जो फतेहाबाद रोड पर पुरानी सिनेमा गली में फर्नीचर का काम करता है, अपने परिवार के साथ रात करीब 1 बजे सो रहा था। इस दौरान छत अचानक ढह गई। हादसे में ओमप्रकाश और कैलाश के साथ-साथ खुशप्रीत और हरप्रीत को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि बच्चों की हालत विशेष रूप से गंभीर है।

नुकसान का आंकलन

हादसे में परिवार का फर्नीचर, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिसका अनुमानित नुकसान हजारों रुपये का है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, ताकि परिवार को इस नुकसान से उबरने में मदद मिल सके। फिलहाल, सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें