फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में डेंगू के चार मरीज मिले, टीम ने कॉलोनियों में की फॉगिंग

विज्ञापन
टोहाना की कॉलोनी में सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है, शनिवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। वहीं सर्वे के दौरान 6 घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस दिया गया। एसएमओ डॉ. कुणाल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है तथा मरीजों पर निगरानी की जा रही है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बना दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शहर की गुप्ता कॉलोनी, मॉडल टाउन, वार्ड 7 व वार्ड 12 से डेंगू के चार मरीज सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर रमेश कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता विकास कुमार व दीक्षित की टीम ने उक्त कॉलोनियों में पहुंचकर आसपास के 252 घरों का सर्वे किया गया जहां कोई बुखार का केस नही मिला। विभाग की टीम ने कॉलोनियों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त कॉलोनियों में फॉगिंग के लिए नगर परिषद को निर्देश जारी कर दिए हैं।
कोट
डेंगू के चार मामले सामने आए हैं, उक्त कॉलोनियों का सर्वे किया गया है तथा लोगों को जागरूक भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं, बीमारी से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कुणाल वर्मा, एसएमओ टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें