फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी से चार गायों की मौत, 36 संक्रमित मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को लंपी पॉक्स से चार गायों की मौत हुई है और 36 संक्रमित मिलीं हैं। वहीं पशुओं का रिकवरी रेट बढ़कर 72 फीसदी आ गया है और 4800 पशुओं को वैक्सीन लगाई गई। वहीं लंपी से बचाव के लिए वैक्सीन की तीसरी खेप बुधवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अब तक लंपी पॉक्स के 2239 केस सामने आ चुके हैं और 1611 पशु ठीक हो चुके हैं। 525 पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है। पिछले एक सप्ताह से लंपी पॉक्स के केसों में भारी कमी आई है। लंपी से मिलने वाले से 100 से नीचे आ गए हैं। लंपी से दो गायों की मौत गांव बोदीवाली व खुंबर व खैरातीखेड़ा में एक-एक गाय की मौत हुई है। जिले में अब तक लंपी से 92 गायों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को लगी 4800 वैक्सीन
पशुपालन विभाग की ओर से मंगलवार को जिले में 4800 पशुओं को लंपी बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। जिले में दो चरणों में 86 हजार 700 डोज आई थी, जिनमें से अबतक जिले में 80 हजार 500 पशुओं को डोज लगाई जा चुुकी है। 6200 पशुओं को डोज लगाई जानी बाकी है। वहीं बुधवार को अंतिम चरण की खेप आ सकती है। जिले में एक लाख आठ हजार पशुओं को वैक्सीन लगाई जानी है और शेष 11 हजार 300 डोज बुधवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट
पशुपालन विभाग ने लंपी पॉक्स बीमारी से बचाव के लिए पशुपालकों को निरंतर जागरूक किया है। अब यह बीमारी समाप्ति की ओर है। केस कम आ रहे हैं और पशुओं का रिकवरी रेट काफी बढ़ा है। लंपी की आई लगभग सभी डोज पशुओं को लगा दी गई है और बुधवार को तीसरी खेप आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें