भूना। किशोरी से छेड़छाड़ कर उसके पिता को पीटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को मंगलवार को ही किशोर न्याय बोर्ड फतेहाबाद में पेश करके बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया। आरोपी किशोर के पिता के अलावा , सूरजभान और कर्ण सिंह को पुलिस बुधवार को न्यायालय में पेश करेगी।
17 वर्षीय मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने लड़की के साथ कोई छेड़खानी नहीं की बल्कि सार्वजनिक रूप से नेहरू पार्क में एक साथ बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। किशोरी उनकी बिरादरी की थी। वह दूर की रिश्तेदारी में भी थी। इसलिए वह दो महीने से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। सुबह के दौरान आपस में एक साथ बैठ जाते थे। 28 जून की सुबह लड़की के पिता ने नेहरू पार्क में आकर हम दोनों को एक साथ बैठे हुए देख लिया और गुस्से में आ गया। हमें अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया और पिटाई करने लग गया। पिटाई होने के बाद में मोबाइल फोन पर अपने पिता व चचेरे भाइयों को सूचना दे दी। कुछ ही देर बाद पैदल जाते हुए लड़की का पिता खैरी चौक पर मिल गया, जहां उसके साथ हमने हाथापाई कर दी। आरोपी युवक ने बताया कि लड़की अपने पिता से घर पर कहासुनी होने के डर से नेहरू पार्क से भाग गई और गांव खैरी की दिशा में भाखड़ा नहर की तरफ चली गई थी।
कोट
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और उसके पिता के साथ मारपीट मामले में मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग, उसके पिता , सूरजभान और कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया है।
-संदीप कुमार, एसएचओ, भूना थाना