जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। सितंबर माह में कहर बरपाने के बाद अक्तूबर माह की शुरूआत में भी कोरोना संक्रमित नए मरीज और मौत का आंकड़ा बढ़ा है। वीरवार को पंजाब में पूर्व एसएमओ रहे सहित कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर के रविदास चौक निवासी 70 वर्षीय पूर्व एसएमओ डॉक्टर की बुधवार को रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली थी। जुकाम और बुखार की शिकायत मिलने जांच करवाई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद घर पर आइसोलेट किया गया था। वीरवार सुबह मौत हो गई। डॉक्टर शुगर की बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा गांव ललौदा निवासी बुजुर्ग महलिा की मौत हुई है। महिला की 18 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी और अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया था। महिला ने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला अस्थमा बीमारी से पीड़ित थी।
वीरवार को जिले में 37 नए केस भी मिले हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2338 हो गई है। वीरवार को 59 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इस समय जिले में 284 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद की अनाजमंडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, रतनगढ़ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, खैरपुर निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय युवती, खजूरी जाटी निवासी युवक, गांव दरियापुर निवासी 20 वर्षीय युवक, रतिया निवासी 25 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी सात वर्षीय बालक, फतेहाबाद के एमएम कॉलेज कैंपस निवासी 48 वर्षीय महिला, हंस कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय बैंक कर्मी, बरसीन निवासी 29 वर्षीय युवक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमाना के दो महिला शिक्षक, टोहाना के भाटिया नगर निवासी दंपत्ति, भट्टू हुडा सेक्टर निवासी युवती, गांव मेहूवाला निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव पीलीमंदोरी निवासी युवक, भूना के मॉडल टाउन निवासी युवक, गांव बनमंदोरी निवासी युवती, जाखलमंडी निवासी दंपत्ति, फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी 52 वर्षीय महिला, धर्मशाला रोड निवासी 18 वर्षीय युवती, गांव भूथनकलां निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
यहां हो चुकी अब तक कोरोन से मौतें
क्षेत्र केस मौत
फतेहाबाद 612 10
टोहाना 402 8
रतिया शहरी 330 4
रतिया ग्रामीण 202 5
भट्टूकलां 211 1
बड़ोपल 72 0
भूना 235 5
जाखल 274 6
जिले में वीरवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दोनों बुजुर्गों को पुरानी बीमारी भी थी। लोगों से बार-बार आह्वान किया जा रहा है कि वह जांच के लिए खुद आगे आए। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।