फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पूर्व विधायक दुड़ाराम ने बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Thu, 09 Apr 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव ​भिरड़ाना से हिसार के लिए शुरू की गई बस को ​हरी झंडी दिखाते हुए। सूचना विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो ने वीरवार को क्षेत्रवासियों के लिए नई बस सुविधा की शुरुआत की है। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने गांव भिरड़ाना-एमपी रोही से हिसार तक नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि इस नई बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। इस दौरान रोडवेज महाप्रबंधक मनोज कुमार, यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, वर्कशॉप प्रबंधक सुमित कुमार, चीफ इंस्पेक्टर राम सिंह ऐचरा भी मौजूद रहे।

गांव भिरड़ाना से हिसार के लिए चलने वाली बस से साथ लगते कई गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। यह बस गांव भिरड़ाना से पांचवां मील, गांव झलनियां, एमपी रोही, बड़ोपल, खाराखेड़ी, अग्रोहा होते हुए हिसार जाएगी। इससे भिरड़ाना के नजदीकी गांव माजरा, बिसला, काताखेड़ी, रजाबाद, भूथन आदि गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। इस बस का किराया करीब 65 रुपये रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें