फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साढ़े नौ साल में पहली बार फतेहाबाद शहर के भाजपा नेता को मिली सरकार में हिस्सेदारी

Sun, 17 Mar 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भारतभूषण मिड्ढा को हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन बनाने पर बधाई देते वेद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही भाजपा ने अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को कैबिनेट में स्थान दिलवाने की कवायद तेज कर दी है। आचार संहिता लगने से पहले कई निगमों के चेयरमैनों की जारी की गई सूची में फतेहाबाद निवासी भारतभूषण मिड्ढा का नाम भी शामिल है। भाजपा की विस्तारक योजना के प्रदेश संयोजक भारतभूषण मिड्ढा को हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ 2014 में सत्ता में आने से लेकर अब तक आखिरकार करीब साढ़े नौ साल बाद फतेहाबाद शहर के किसी नेता को प्रदेश सरकार में शामिल किया गया है। हालांकि, इससे पहले टोहाना से पूर्व विधायक सुभाष बराला को जरूर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो और फिर किसान कल्याण प्राधिकरण का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। मगर पिछले साढ़े नौ साल में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से किसी निगम या बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त होने वाले भारतभूषण मिड्ढा पहले व्यक्ति हैं। मिड्ढा इससे पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मिड्ढा की नियुक्ति पर सिरसा भाजपा के प्रभारी वेद फुलां, आईटी सेल प्रमुख कंवल चौधरी, रोहताश शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें