फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रिश्वत लेते हुए पूर्व MP का पोता फूड सप्लाई इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एमटी बढ़ाने के नाम पर मांगी थे रुपये

Fri, 27 Nov 2026 03:38 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के एक राइस मिल संचालक से मिल की क्षमता बढ़ाने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इस कड़ी में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते पूर्व सांसद के पोते रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत फतेहाबाद विजिलेंस (राज्य सतर्कता ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को रतिया में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने रतिया के फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल और एक असिस्टेंट सहित तीन कर्मचारियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी इंस्पेक्टर यादविंदर गिल पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल का पोता बताया जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद स्थानीय प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिल की क्षमता बढ़ाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
गांव पिलछियां स्थित एक राइस मिल संचालक ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके राइस मिल की एमटी (मीट्रिक टन क्षमता) बढ़ाने के काम की एवज में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल और अन्य कर्मचारियों द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही रिश्वत की राशि ली गई, टीम ने छापा मारकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारी का बयान
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे फतेहाबाद विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि पिलछियां के एक शेलर संचालक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल, एक असिस्टेंट सहित कुल तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें