फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाढ़ का पानी जमा होने से आई फ्लू और चमड़ी के मरीज बढ़े

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर उप​स्थित मरीज। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाढ़ की मार झेल रहे जिले के गांवों में अब संक्रमण के साथ लोगों को बीमारियों ने घेर लिया है। बाढ़ का पानी जमा हाेने के कारण क्षेत्र में नमी बढ़ गई है। इससे आंखों में आई फ्लू के अलावा शरीर में चमड़ी के रोग बढ़ने लगे हैं। आलम यह है कि नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह पहले तक रोजाना तीन से चार मरीज ही जांच के लिए आ रहे थे, वहीं अब मरीजों की संख्या 30 से 35 तक पहुंच गई है। इनमें ज्यादातर मरीजों में आई फ्लू की समस्या है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कस्वां आई फ्लू के मरीजों को परामर्श के साथ दवा दे रहे हैं जबकि चमड़ी के मरीजों की जांच त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर कर रही हैं। डॉ. प्रीत कौर ने बताया कि बाढ़ का पानी जमा होने से फोड़े, फुंसी, खुजली जैसे रोग फैल रहे हैं। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


चमड़ी के रोगों से बचने के उपाय
सूती व हल्के वस्त्र पहनें।
हो सके तो शरीर पर पसीना न आने दें
सफाई का विशेष ध्यान रखें।
रोजाना दो बार स्नान करें।
जिस व्यक्ति को किसी भी प्रकार का चमड़ी रोग है, उसे परिवार के बाकी सदस्यों से अलग रखें।

आई फ्लू से बचने के उपाय
धूप का काला चश्मा लगाए रखें।
आंखों की सूती कपड़े से सफाई करें।
आई फ्लू ग्रसित रोगी को परिवार के सदस्यों से अलग रखें।
जरूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें