फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आफत का सैलाब...दो की गई जान, स्कूल और सड़कें डूबी

Sun, 31 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना में हिसार रोड पर पानी में बंद स्कूटी और पैदल जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना/ जाखल/ भूना/ कुलां/रतिया। जिले में रविवार को बारिश आफत बनकर बरसी। गांव खारा खेड़ी में लगातार हो रही बारिश में घर की छत गिरने से 27 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। कुलां में बारिश से भरे पानी में कार गिरने से फतेहाबाद के युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन


मुंशीवाला गांव के पास पोल्ट्री फार्म की छत गिरने से सहनाल निवासी राजपाल, बीरबल और विक्रम घायल हो गए। गांव अलीपुर बरोटा में बारिश के कारण रविवार को एक मकान की छत गिरने से परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। छत गिरने से लगभग 2 लाख रुपए का सामान खराब हो गया। अल सुबह तीन बजे बारिश शुरू हो गई है। जिले में औसतन 47 एमएम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बारिश से जिले में अनुमानित 15 हजार एकड़ की फसल जलमग्न हो चुकी है। वहीं गांव कई घरों में मोहल्लों में पानी भर गया है। जिले में औसतन 47 एमएम बारिश दर्ज की गई। जाखल में सर्वाधिक 89 एमएम बारिश हुई। भट्टू कलां क्षेत्र में बारिश नहीं हुई।

भूना, टोहाना और रतिया में बारिश से जलभराव के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। घरों-दुकानों में पानी भर गया। गलियां-सड़कें झील बन गईं। अस्पताल, स्कूल और मंदिरों भी पानी भर गया। भूना में तेज बारिश के चलते बिगड़े हालात के चलते निजी स्कूल संघ ने सोमवार को निजी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

-
इन स्थानों पर बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
जिले के टोहाना, जाखल, भूना और कुलां में रविवार को अधिक बारिश हुई है। बारिश से सरकारी कार्यालयों व सड़कों पर पानी भर गया है। इससे वाहन चालकों व ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार व मंगलवार को फिर से बारिश से आसार जताएं जा रहे हैं। इससे नुकसान और अधिक बढ़ने के आसार है।
-
कहां कितनी बारिश (एमएम में)
केंद्र बारिश
टोहाना-76
कुलां- 85
जाखल- 89
रतिया - 02
फतेहाबाद - 20
भूना - 60
:::::
मानसून टर्फ बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में एक बार फिर से 3 सितंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल वाई तथा बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार व मंगलवार के को तेज बारिश के आसार है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
विज्ञापन

- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें