फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाढ़ ने बढ़ाई चिंता, सावधानी बरतें, लापरवाही कर देगी बीमार

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू से बचाव को लेकर सर्वे करती हुई स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाढ़ ने अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है। बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप में चेकअप के साथ-साथ अब शहर में सर्वे भी शुरू करवा दिया है। शहर में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 38 कर्मचारी लगाए गए हैं। ये स्वास्थ्य कर्मी घरों में लारवा ढूंढेंगे और बुखार पीड़ित की स्लाइड बनाएंगे। चिकित्सकों की सलाह है कि बाढ़ के बाद सावधानी बरतें, लापरवाही आपको बीमार कर सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को मातूराम कॉलोनी, अशोक नगर, अंजलि कॉलोनी, शक्ति नगर, नहर कॉलोनी, गुरुनानक पुरा मोहल्ला और ठाकर बस्ती में सर्वे किया है। सर्वे के लिए विभाग ने 6 बीडिंग चेकर, एक एचएसआई, 23 आशा वर्कर और 8 एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ के पानी की चपेट में आए लोगों में अब आई फ्लू फैलने का खतरा बढ़ रहा है। आंख से संबंधित बीमारी के अब तक कैंप में 307 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि आई फ्लू केस की पुष्टि नहीं हुई है। आई फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को सीनियर मॉडल स्कूल और अनाज मंडी में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र में आंख चेकअप कैंप लगाया गया।

जिले में कैंपों की ये है स्थिति
जिले में लगाए गए कैंप : 783
कैंप में जांच करवाने पहुंचे : 10480
बुखार केस मिले : 1049
पेट की बीमारी के केस : 495
आंख संबंधित रोगी मिले : 307
चर्म रोगी मिले : 2208
अन्य रोगी मिले : 6325
ओआरएस पैकेट बांटे : 2611


कोट
स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ राहत केंद्रों में रोजाना लोगों की जांच की जा रही है। आंखों के लिए स्पेशल कैंप लगाए जा रहे है। लोगों से भी अपील है कि घर व आसपास पानी न ठहरने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें